सोनिया गांधी से शिकायत करने वाले कांग्रेस नेता पर गाज, पार्टी से निलंबन की खबर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर / नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय समिति (एआईसीसी) ने पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। मोकिम ओडिशा के बाराबती-कट्टक विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस फैसले की जानकारी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) ने आधिकारिक नोटिस जारी करके दी। नोटिस में कहा गया है कि मोकिम पर पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के आरोप हैं। बता दें कि कांग्रेस का यह निर्णय मोकिम की तरफ से हाल ही में कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक तीखे पत्र के बाद आया। इस पत्र में मोकिम ने पार्टी की वर्तमान कठिन परिस्थितियों और आंतरिक चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही राहुल गांधी की अनुपलब्धता, 83 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व शैली और पार्टी में युवाओं से बढ़ती दूरी पर गंभीर सवाल उठाए थे।

मोकिम ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में क्या लिखा?
मोकिम ने अपने पत्र में कहा था कि कांग्रेस की कमजोर होती संगठनात्मक स्थिति और नेतृत्व की कमियों के कारण पार्टी अपनी विरासत खो रही है, यह बाहरी विपक्षियों की वजह से नहीं बल्कि आंतरिक फैसलों के कारण हो रहा है। बराबती-कटक से विधायक रह चुके मोकिम ने इस बात पर भी जोर दिया था कि वह खुद लगभग तीन साल से राहुल गांधी से मिलने में असमर्थ रहे हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनात्मक दूरी का प्रतीक बताया।

खरगे की उम्र को लेकर मोकिम ने उथाए थे सवाल
अपने पत्र में मोकिम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी निशाना साधा था। पत्र में उन्होंने लिखा कि देश की 65 फीसदी आबादी युवा है, लेकिन वर्तमान नेतृत्व युवाओं से कनेक्ट नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा 83 वर्ष की आयु में खरगे की नेतृत्व शैली से पार्टी युवा वर्ग तक नहीं पहुंच पा रही है।

प्रियांका गांधी को लेकर कही थी ये बात
हालांकि पत्र में एक तरफ जहां मोकिम ने राहुल-खरगे के नेतृत्व पर निशाना साधा था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका देने की मांग भी की थी। पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा कि देश की युवा आबादी प्रियांका गांधी के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही है। उन्हें केंद्रीय और सक्रिय भूमिका मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में पार्टी का नेतृत्व सचिन पायलट, डीके शिवकुमार और शशि थरूर जैसे ऊर्जावान नेताओं को मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

एक परिवार की सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी, यहां फंदे से लटके मिले पिता और तीन पुत्रियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुजफ्फरपुर 15 दिसंबर 2025। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के गोपी कार बाजार के समीप एक घर से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव एक साथ मिलने से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान