गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए नाश्ते में शामिल करें ये 4 ड्राई फ्रूट्स

शेयर करे

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2023। चुभती-जलती गर्मी ने अब परेशान करना शुरू कर दिया है. हर दिन बढ़ता तापमान और शरीर को होती परेशानियां मुसीबत बढ़ा रही हैं. ऐसे में बॉडी को हीट से बचाने के लिए शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें. कुछ लोग गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिन्हें खाने से गर्मियों में शरीर में ठंडक बनी रहती है. इसलिए हर दिन ब्रेकफास्ट में इन 4 ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर आप शरीर को ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रख सकते हैं।

अंजीर

अंजीर हड्डियों के लिए रामबाण माना जाता है. कैल्शियम का अच्छा सोर्स होने के चलते ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करती हैं. अंजीर पेट को हेल्दी रखता है और वजन भी कम करता है. गर्मी में यह काफी अच्छा ड्राई फ्रूट्स होता है।

किशमिश

गर्मी में पेट को किशमिश काफी आराम और फायदा पहुंचाता है. इसे भिगोकर खाने से पेट को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया मजबूत होता है. ये शरीर में मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है. इसे खाने से गर्मियों में कब्ज तंग नहीं करता है।

खुबानी

गर्मी में खुबानी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. अगर सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में आप खुबानी खाते हैं तो सेहत को जबरदस्त फायदा होता है. शरीर के फैट और ट्राइग्लिसराइड कंट्रोल करने में यह मदद कर सकता है. यह ब्रेन हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है. खुबानी को रात में पानी में भिगोकर रखकर सुबह स्मूदी बनाकर खाना गजब का फायदेमंद होता है।

खजूर 

गर्मी में खजूर खाने की सलाह दी जाती है. यह ठंडे प्रकृति वाला होता है. इसे खाने से शरीर को काफी एनर्जी मिल जाती है. खजूर में फाइबर भरपूर होता है, जिसकी वजह से हीमोग्लोबिन का लेवल काफी अच्छा हो जाता है. आयरन अवशोषण में भी खजूर काफी मदद करता है. गर्मी के मौसम में दिन में खाना खाने के बाद 2 से 4 खजूर खा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अतीक-अशरफ हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच पैनल गठन की मांग, 28 को सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   प्रयागराज 24 अप्रैल 2023। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय 28 अप्रैल को सुनवाई करने पर सोमवार को सहमत हो गया। अतीक अहमद (60) और […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास