कांकेर-नारायणपुर के बॉर्डर पर मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कांकेर 30 अप्रैल 2024। कांकेर जिले और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में फिर एक बार नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। नारायणपुर-कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबुझमाड़ में डीआरजी-एसटीएफ जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है।  बस्तर आईजी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। वहीं जवानों के वापस आने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही गई है। गौरतलब हो कि इसी इलाके में देश का सबसे बड़ा नक्सली पुलिस मुठभेड़ हुआ था। जहां जवानों ने 29 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारे गए थे।

बस्तर के नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ा हमला हुआ है। डीआरजी और एसटीएफ की पार्टियां अबुझमाड़ के जंगल में मौजूद है। दोनों ओर से जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं। नक्सलियों को कई जगहों पर जवानों ने घेर लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

ओडिसा से नागपुर जा रहे थे गांजा तस्कर: जांजगीर में दो को दबोचा, एक लाख की कीमत का गांजा बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जांजगीर चांपा 30 अप्रैल 2024। जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड के पास से 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ओडिशा के बलांगीर से नागपुर में ऊंचे दामों पर बिक्री किया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की