किकू के तानों से नहीं, सच्चाई से जीते दिल अर्बाज़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई (अनिल बेदाग) 10 सितंबर 2025 । चर्चित रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ इस हफ़्ते खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। शो में वर्कर्स और रूलर्स टीमों के बीच बढ़ती खींचतान ने माहौल को और भी गर्म कर दिया। इसी दौरान कॉमेडियन किकू शारदा ने अर्बाज़ पटेल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “बस लड़ने आया है।” यह जुमला तुरंत चर्चा का विषय बन गया, चाहे शो के सेट पर हो या दर्शकों के बीच।
 
कई लोगों का मानना है कि किकू का यह तंज सिर्फ़ खेल की भावना से नहीं था, बल्कि इसमें अर्बाज़ को नीचा दिखाने का प्रयास भी झलक रहा था। इंडस्ट्री में लंबे समय से मौजूद होने के कारण किकू का रवैया ऐसा लगा मानो वे नए कलाकारों को पीछे रखने की कोशिश कर रहे हों।
 
दिलचस्प यह है कि यह ताना उस वक्त कसा गया, जब अर्बाज़ अपनी साफ़गोई और निडर अंदाज़ में अपनी राय रख रहे थे। उनकी बातों को सराहने के बजाय किकू ने पलटवार किया, जिसने उनकी असुरक्षा और हिचकिचाहट को उजागर कर दिया।
 
इसके उलट, शो के ही कंटेस्टेंट पवन सिंह और धनश्री ने पत्रकार नयनदीप रक्षित से बातचीत में अर्बाज़ की खुलकर तारीफ़ की। उन्होंने उन्हें “असली जेंटलमैन” करार दिया और कहा कि तमाम हंगामों के बीच भी अर्बाज़ बेहद विनम्र और ज़मीन से जुड़े इंसान हैं। उनके ये शब्द इस हफ़्ते की बहसों में खास मायने रखते हैं।
 
जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतिभागियों के बीच की इक्वेशन अहंकार, इनसिक्योरिटी और सच्ची दोस्ती का चेहरा दिखा रही है। और साफ़ है कि जहाँ कुछ लोग तानों पर टिके हैं, वहीं अर्बाज़ पटेल जैसे कलाकार अपनी ईमानदारी और सादगी से दिल जीत रहे हैं।
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Next Post

वोट चोर, गद्दी छोड़: नैतिकता हो तो राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों का जवाब दे नरेन्द्र मोदी: सचिन पायलट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर10 सितंबर 2025 । कांग्रेस की ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ सभा बिलासपुर के मुंगेली नाका में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण