पुरी में जगन्नाथ की रथ यात्रा अपने आप में अद्भुत, भगवान सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें…बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 18 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अपने आप में अद्भुत है क्योंकि यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश भर के विभिन्न राज्यों में बड़ी धूमधाम से यह यात्रा निकाली जाती है। मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 102वीं कड़ी में कहा, ‘‘मेरे प्यारे देशवासियो, 20 जून को अयोजित होने वाली ऐतिहासिक रथ यात्रा की पूरे विश्व में एक अलग पहचान है।”

गुजरात में अपने दिनों को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें अहमदाबाद में यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलता था। उन्होंने कहा, ‘‘इन रथ यात्राओं में जिस तरह देश भर से हर समाज, हर वर्ग के लोग आते हैं, वह अपने आप में अनुकरणीय है। आस्था के साथ-साथ यह ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का भी प्रतिबिंब है।” इस अवसर पर लोगों को अग्रिम बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान जगन्नाथ सभी देशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में हिंसा से परेशान लोग: महिलाओं ने संभाला मोर्चा, एकजुट होकर शांति के लिए मशाल लेकर सड़कों पर उतरीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 18 जून 2023। मणिपुर में लगातार हिंसा भड़कती जा रही है। इससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। राज्य में शांति लाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। राज्य में हो रही हिंसा की निंदा करने के लिए कई जिलों में सैकड़ों […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत