बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर: 12 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान और दो घायल; महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजापुर 09 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जाता है कि इस मुठभेड़ में 12 से अधिक नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं दो जवान बलिदान और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है, अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़
बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

सतना में बोलेरो और पिकअप की टक्कर; महाकुंभ जा रहे मां-बेटे समेत तीन की मौत; वापस लौट रहे 10 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सतना 09 फरवरी 2025। मध्य प्रदेश के सतना जिले में सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़े हनुमानजी मंदिर के पास हुआ, जहां बोलेरो और […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान