क्या आप भी चीजें रखकर भूल जाते हैं तो मेमोरी तेज करने के लिए रोज करें ये 5 ब्रेन एक्‍सरसाइज, पढ़ाई में भी होंगे फिर आगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 दिसंबर 2023। क्‍या आप भी चाभी या मोबाइल यहां-वहां रखकर भूल जाते हैं? या किसी से मिलने के कुछ देर बाद ही आपको उसका नाम या चेहरा याद नहीं रहता? दरअसल, तनाव और परेशानियों को लगातार झेलते रहने से ब्रेन टीश्‍यू काफी प्रभावित होते हैं और मानसिक थकान की वजह से दिमाग के काम करने की क्षमता कम होने लगती है. ऐसे में ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए अगर आप पर्याप्‍त नींद लें, हेल्‍दी डाइट लें और कुछ स्‍पेशल एक्‍सरसाइज को डेली लाइफ में शामिल करें तो आपकी याददाश्‍त तो अच्‍छी होगी ही, आपका ब्रेन कई गुना शार्प भी होगा।

जब आप एरोबिक्‍स करते हैं तो इससे आपके शरीर के हर अंग का व्‍यायाम होता है और खून की रफ्तार में तेजी आती है. जिससे शरीर के हर हिस्‍से में ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई बेहतर होती है. इसके नियमित अभ्‍यास से ब्रेन के टीश्‍यू में भी ऑक्‍सीजन की कमी दूर होती है जिससे भूलने की परेशानी कम होने लगती है।

जब आप पजल, क्रॉसवर्ड, चेस या किसी तरह का बोर्ड गेम या कार्ड आदि खेलते हैं तो इससे आपका मेमोरी पॉवर बढ़ता है. यही नहीं, आपका लॉजिक स्किल और प्रॉब्‍लम सॉल्विंग स्किल भी बढ़ता है।

प्राणायाम जैसे डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करने से बड़े से बड़े स्‍ट्रेस का असर शरीर और दिमाग पर कम होता है जिससे आपका ब्रेन रिलैक्‍स होता है. इस तरह आपकी याददाश्‍त क्षमता बढ़ने लगती है।

नाचना ना केवल आपके शरीर की फिटनेस के लिए अच्‍छा होता है, बल्कि ये  आपके मानसिक सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अगर आप नए नए डांस फॉर्म सीखते हैं तो इससे आपका ब्रेन फंक्‍शन अच्‍छा होता है, मेमोरी बढ़ती है और कोऑर्डिनेशन इंप्रूव करता है।

जब आप स्क्वाट एक्‍सरसाइज करते हैं तो इससे ब्रेन सेल्‍स में मोलेक्‍यूल्‍स का प्रोडक्‍शन तेज होता है जो ब्रेन हेल्‍थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Leave a Reply

Next Post

ठंड में इस सूखे मेवे को खाने से मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट और हार्ट डिजीज का खतरा होता है कम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 दिसंबर 2023। खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसकी पैदावार लगभग दुनिया के हर हिस्से में होती है.  इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई तरीके से लाभ प्रदान करते हैं. इस मेवे को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस कहते हैं. खजूर में विटामिन, […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई