वेबसीरीज़ “जाल” में नजर आएंगी पलक बंसल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 17 अक्टूबर 2024। मॉडल एक्ट्रेस पलक बंसल ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही पर्दे पर काफी काम किया है। अब पलक को एक बहुत बड़ी वेबसीरीज़ ” जाल ” में अहम भूमिका मिली है जो बहुत बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। दिल्ली की रहने वाली पलक पहले भी कई मॉडलिंग फैशन शो में नजर आ चुकी हैं। पलक ने बताया कि इस काम में उनके पिता भोला राम बंसल का बहुत बड़ा योगदान है। पलक इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट के बाद वो एक अलग पहचान बना पाएंगी।

दादा जगदीश बंसल की उम्मीदों को पूरा करना ही जीवन का लक्ष्य रखा है जो इस प्रोजेक्ट के मिलने से पूरा होता दिख रहा है। रीगल फिल्म्स द्वारा बन रही इस वेबसीरीज़ के निर्माता निर्देशक विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में होगी। इससे पहले भी निर्माता निर्देशक विनोद कुमार कई फिल्म व टीवी सीरियलों का निर्माण कर चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि आज वेबसीरीज के चलन के युग में उनकी जाल भी दर्शकों को पसंद आएगी।

Leave a Reply

Next Post

अब साउथ की फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड एक्टर बॉबी शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 17 अक्टूबर 2024। जाने माने एक्टर बॉबी शर्मा अब साउथ की अब जल्दी ही साउथ की एक फिल्म में नजर आएंगे। वैसे तो अब तक एक्टर बॉबी शर्मा ने बॉलीवुड में बहुत सारी फिल्म और वेब सीरीज तथा एल्बम और भक्ति सॉन्ग किए […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'