सिंधु तीसरे दौर में, तीरंदाजी में तरुणदीप बाहर, महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

टोक्यो 28 जुलाई 2021। टोक्यो ओलंपिक में छठे दिन भारत की शुरुआत खराब रही। भारतीय महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन की टीम के आगे 4-1 की हार का सामना करना पड़ा। जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए हांगकांग की  च्युंग एनगान यी को 2-0 सै हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ हद तक निराशा को कम किया और पदक जीतने की उम्मीद बनाए रखी।

सिंधु की जीत

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की  पदक जीतने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। आज उन्होंने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 सै हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सिधु ने इस मुकाबले में चीयूंग नगन को 21-9, 21-16 से पटखनी दी। 

ब्रिटेन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत को 4-1 से मात दी। महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अब तक निराश किया है। भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन सफलता नहीं मिली. भारतीय टीम की सबसे बड़ी नाकामी ये रही है कि वह पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार है। 

खत्म हुआ तीरंदाजी में तरुणदीप का सफर

भारत के तीरंदाजी तरुण दीप का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया है। उन्हें राउंड ऑफ 32 मुकबले में हार मिली। उनका मुकाबला इस्राइलल के इटे शैनी से था। पहले सेट में वह 24 अंक हासिल कर पाए। वहीं 28 अंकों के साथ शैनी ने इस राउंड में जीत दर्ज की। दूसरे सेट में तरुणदीप ने 10-8-9 के साथ 27 अंक अर्जित किए। जबकि इस्राइल के खिलाड़ी ने 26 अंक हासिल किए और स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद तीसरे सेट 27-27 से टाई रहा इसके अलावा स्कोर भी 3-3 की से बराबर हो गया। फिर चौथे सेट में तरुणदीप ने 28 अंक हासिल किए वहीं इटे शैनी 27 अंक अर्जित कर पाए। यह सेट तरुणदीप ने जीता लेकिन अगला राउंड शैनी जीतने में सफल रहे। शूट ऑफ मुकाबले में तरुणदीप ने 9 अंकों का स्कोर किया वहीं शैनी ने 10 का स्कोर कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

रोइंग में निराशा

टोक्यो ओलंपिक में रोइंग की स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी है। इस इवेंट में भारत के पास पदक जीतने का मौका था लेकिन वह चूक गया। भारत की तरफ से रोइंग में चुनौती पेश कर रहे अर्जुल लाल और अरविंद पुरुष डबल स्कल्स के सेमीफाइनल ए/बी में हार गए और अंतिम स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में छह जोड़ियां हिस्सा ले रही थीं जिसमें टॉप तीन में रहने वाली फाइनल में पहुंची हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या हाइवे पर भीषण हादसा : डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत, राष्ट्रपति, पीएम व सीएम ने जताया दुख

शेयर करेबाराबंकी में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा, लुधियाना व हरियाणा के पलवल से सवारियां भरकर बिहार जा रही थी बस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बाराबंकी 28 जुलाई 2021। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना पंजाब व हरियाणा के पलवल से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान