बच्ची से दरिंदगी पर दिल्ली में उबाल, पहुंच रहे नेता, मां ने की फांसी की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अगस्त 2021। दिल्ली के कैंट श्मशान घाट में 9 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले पर उबाल जारी है। घटना के विरोध में स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। वहीं आज सुबह कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने गाड़ी के अंदर बिठाकर बच्ची के माता-पिता से बात की। वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। मैं चाहती हूं कि दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए। पिता का कहना है कि आरोपियों को सजा मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा।

पुलिस ने इस मामले में अबतक पुजारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने घटना को बेहद शर्मनाक करार दिया है। पुलिस के रवैये पर स्थानीय लोगों के साथ ही परिवार से मिलने पहुंच रहे नेता सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी।

राजस्थान के भरतपुर से ताल्लुक रखता है पीड़ित परिवार

पीड़िता का परिवार मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। रोजगार की तलाश में परिवार दिल्ली आया था। यहां कूड़ा बीनकर घर का गुजारा होता था। बच्ची के पिता का कहना है कि बेटी कई बार श्मशान घाट में पानी लेने के लिए जाती थी। इसी वजह से उन्हें कभी नहीं लगा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

मुझे पैसे देने की कोशिश की

बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें श्मशान घाट के कमरे में बंद कर दिया था और उनकी मर्जी के बिना बेटी के शव को जला दिया गया। मां ने कहा, ‘उन्होंने मुझे पैसे देने की कोशिश की। मुझे घर लौटने के लिए कहा और ये भी कहा कि किसी को मत बताना कि क्या हुआ था।’ वहीं बच्ची के पिता का कहना है कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती हमारा धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘पुजारी और अन्य तीन लोगों ने मेरी बेटी के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। अपने जघन्य अपराध को छिपाने के लिए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हम चाहते हैं कि उन्होंने हमारी बेटी के साथ जो किया उसके लिए उन्हें मौत की सजा दी जाए। जब तक हमारी अपनी बेटी को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।

पानी लेने गई थी बेटी

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची श्मशान घाट में लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने की बात कहकर घर से गई थी। जिसके बाद वह लौट कर नहीं आई। करीब 6.30 श्मशान घाट के पंड़ित राधेश्याम ने उसे श्मशान घाट पर बुलाया। बच्ची के परिजन वहां पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनकी बच्ची की करंट लगाने से मौत हो गई है। जबकि बच्ची के होठ नीले पड़े हुए थे और उसकी कलाईयों पर जलने के निशान थे। 

नहीं करने दिया पुलिस को फोन

बच्ची को देखने के बाद उसकी मां ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की, लेकिन पुजारी ने पोस्टमार्टम में अंगों की चोरी होने की बात कहकर परिजनों को डराया और बच्ची का अंतिम संस्कार करवा दिया। परिजनों के घर पहुंचने पर यह बात इलाके में फैल गई और लोगों ने श्मशान घाट के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। 

लगभग 200 लोग कर रहे हैं प्रदर्शन

चार लोगों को मौत की सजा देने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्द से जल्द न्याय की मांग करते हुए, लड़की के माता-पिता और स्थानीय निवासी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 200 लोग श्मशान घाट के पास पंखा रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लड़की की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति को एक कमरे में बंद कर दिया गया और दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की।

Leave a Reply

Next Post

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से शुरू, विराट के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नॉटिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट नॉटिंघम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सत्र की शुरुआत भी […]

You May Like

अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम