दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 मई 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रैली करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में कहा कि पार्टी की दिल्ली इकाई के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर गांधी की जनसभा से जुड़े इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से जनसभा को सफल बनाने की अपील की। 

जयप्रकाश अग्रवाल चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल से है। यादव ने कहा कि लोग राहुल गांधी के संबोधन को सुनने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में स्पष्ट लहर है। राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। 

Leave a Reply

Next Post

कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 17 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जेल में चिटफंड कंपनी के निदेशक अबीर कुंडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। धोखाधड़ी के मामले में कुंडू जगदलपुर जेल में बंद था और चार दिन पहले […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला