छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस को नई जिम्मेदारी, रेणु को प्रशासनिक अकादमी, पिगुआ को वन और गृह, सुब्रत को पंचायत विभाग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 31 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कुछ के विभागों की जिम्मेदारी बदली गई है, तो कुछ को पूरी तरह से नए विभागों की जवाबदारी सौंपी गई है। यह तबादला आदेश महानदी भवन मंत्रालय से शनिवार शाम को जारी किया गया। सूची में आलोक शुक्ला, रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिगुआ जैसे वरिष्ठ आईएएस शामिल हैं।   

● आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार रहेंगे। उन्हें प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। बाकी प्रभार यथावत रहेंगे। 
● रेणु जी पिल्ले को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का भी अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अब वह छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक भी होंगी।
● मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को उनके अतिरिक्त प्रभार में से अपर मुख्य सचिव वन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से मुक्त करते हुए अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) का महानिदेशक भी बनाया गया है।
● मनोज कुमार पिंगुआ को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग, प्रमुख आवासीय आयुक्त छग भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
● ए कुलभूषण टोप्पो कमिश्नर रायपुर संभाग से सचिव सामान्य प्रशासन विभाग 
● धनंजय देवांगन को सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे। 
● मुख्यमंत्री के सचिव एस भारतीदासन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार
● हिमशिखर गुप्ता को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम विभाग में में पदस्थ करते हुए विशेष सचिव सहकारिता विभाग तथा पंजीयक सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार 
● यशवंत कुमार संचालक कृषि से रायपुर संभाग का आयुक्त
● सत्यनारायण राठौर पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं, मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार 
● डॉ. कमलप्रीत सिंह सचिव कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग को वर्तमान कर्तव्यों के साथ गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।   
● डॉ. तंबोली अय्याज फकीरभाई विशेष सचिव कृषि विभाग को वर्तमान दायित्वों के अलावा संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार 
● सारांश मित्तर प्रबंध संचालक छग रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन को वर्तमान दायित्वों के अलावा प्रबंध संचालक छग औद्योगिक विकास निगम (CSICD) का अतिरिक्त प्रभार
● चंदन संजय त्रिपाठी संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना रहेंगे। उन्हें सीईओ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

आज है अहम दिन, रेलवे ग्रुप डी भर्ती के इन अभ्यर्थियों को आज 6 बजे तक मार्क्स करने होंगे अपलोड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 31 जुलाई 2022 । रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अप्रेंटिस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आज मार्क्स की डिटेल अपलोड करने की अंतिम तिथि है। इन अभ्यर्थियों को 31 जुलाई यानी आज तक प्रशिक्षित कोर्स कम्पलीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) को एनसीवीटी परीक्षा से संबंधित […]

You May Like

आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी