भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टी-20 मैच में टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन, लगातार छठी जीत

शेयर करे

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज जीती

पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से किया कब्जा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में 36 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया. भारत की ये लगातार छठी टी-20 सीरीज जीत है। टी-20 सीरीज में भारत की लगातार जीत का सिलसिला नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हुआ था। इस दौरान भारतीय टीम ने बांग्लादेश (2019), वेस्टइंडीज (2019), श्रीलंका (2020), न्यूजीलैंड (2020), ऑस्ट्रेलिया (2020) के खिलाफ जीत हासिल की है।

भारत आखिरी बार साल 2018 में कोई टी-20 सीरीज हारा था. तब ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी थी। वहीं, भारतीय टीम लगातार 8 सीरीज से अजेय रही है। सितंबर 2019 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रा रही थी. उससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी-20 सीरीज जीती थी।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम टी-20 सीरीज (3 या उससे ज्यादा मैचों की) के पिछले 10 निर्णायक मुकाबले में से 9 में जीत हासिल कर चुकी है. ये आंकड़े 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद के हैं।

इंग्लैंड तीन साल बाद हारी टी-20 सीरीज

वहीं, दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम इंग्लैंड तीन साल बाद टी-20 सीरीज हारी है. इयोन मॉर्गन की ये टीम पिछली 7 टी20 सीरीज में एक भी नहीं हारी थी। इसमें पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ हुई सीरीज भी शामिल है. इंग्लैंड ने इससे पहले आखिरी बार साल 2018 में भारत के खिलाफ ही टी-20 सीरीज गंवाई थी।

इंग्लैंड टीम का भारत में टी-20 सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया. वह 9 साल से भारतीय जमीन पर कोई द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है. इससे पहले उसने भारतीय टीम को अक्टूबर 2011 में शिकस्त दी थी।

Leave a Reply

Next Post

एक के बाद एक अच्छे कदम उठा रही है भूपेश सरकार, किसानों, गरीबों, मजदूरों की मदद में सबसे आगे है छत्तीसगढ़ सरकार : सांसद राहुल गांधी

शेयर करेमुझे खुशी है कि किसानों से किया वादा पूरा किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 1104 करोड़ किसानों के खाते में अंतरित की गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों और ग्रामीणों को 7.55 करोड़ रूपए जारी  राजीव गांधी किसान न्याय योजना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण