वोटिंग के बाद भी पंजाब कांग्रेस में रार जारी, सांसद बोले- सिद्धू के चलते छोड़ गए बहुत से नेता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2022। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए मतदान हो गए हैं लेकिन सियासी संग्राम कम नहीं हुआ है। कांग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दधू के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सिद्धू को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका बोलने का अंदाज और जनता से दूर रहना बहुत घातक है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता नवजोत सिंह सिद्धू से असंतुष्ट हैं। उनकी वजह से ही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

पार्टी के अंदर के कई लोगों का कहना है कि सांसद ने ऐसी बातें इसलिए कहीं क्योंकि उन्हें अमृतसर में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के वाहन पर नहीं बैठने दिया गया था। वह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने आई थीं। उन्होंने पार्टी हाई कमांड के खिलाफ बोलना शुरू किया तो उनसे कहा गया कि चुनाव तक वह शांत रहें।  बता दें कि पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू की वजह से पंजाब कांग्रेस में दो धड़े बन गए। उन्हीं की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सरकार से बाहर जाना पड़ा। अलग पार्टी बनाकर वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

चन्नी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में ऐलान के बाद सिद्धू ने ज्यादा जगहों पर प्रचार भी नहीं किया। पहले कैप्टन अमरिंदर से ठनी हुई थी और बाद में चन्नी से भी उनकी नहीं बनी। अब पंजाब में परिणाम आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के काम का आकलन किया जा सकता है। अगर परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहे तो कोई बड़ा फैसला भी किया जा सकत है। सांसद गुरजीत सिंह ने तो यहां तक कहा कि नवजोति सिंह सिद्धू अपनी ही विधानसभा में चुनाव हार जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कंप्यूटर, सेमी कंडक्टर, एयरक्राफ्ट तक के लिए तरस जाएगा रूस, कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 फरवरी 2022। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका के बीच अमेरिका ने भी बड़ी तैयारी कर ली है। यदि रूस की ओर से यूक्रेन पर अटैक किया जाता है तो बाइडेन प्रशासन की ओर से टेक प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर रोक लगाई जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले