स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया  लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राजनांदगांव में स्व. कन्हैया लाल अग्रवाल का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि राजनांदगाँव के शतवर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। वे राजनांदगांव में जन आंदोलनों के पुरोधा थे।  प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ और अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन से अंतिम समय तक सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए थे। पिछले साल 20 अगस्त को उनके 100वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था। इस साल 3 जनवरी को रायपुर में आयोजित एप्सो के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी सुदीर्घ सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया था।

एम्स डायरेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अग्रवाल को करो ना संक्रमण के साथ निमोनिया भी था आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।

Leave a Reply

Next Post

24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के एआईसीसी प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम संवाददाताओं से करेंगे चर्चा - शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर व्यापक चरणबद्ध आंदोलन का फैसला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 सितंबर 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'