‘महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ पहलगाम आतंकी हमले का बदला’, वाराणसी में बोले पीएम मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का उनका वादा भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों के लिए मेरा दिल दुख से भरा हुआ है।”

मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं- PM
उन्होंने कहा, “हमारी बेटियों के ‘सिंदूर’ का बदला लेने का मेरा वादा महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित करता हूं।” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनी। मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर लगभग 2,183.45 करोड़ रुपए की 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत देश भर के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, तिपहिया साइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली में कहा, “हम काशी के हर परिवार-जन को प्रणाम करते हैं।” इसपर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियां बजाईं।

प्रधानमंत्री का वाराणसी का 51वां दौरा है- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अलावा कई अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि यह प्रधानमंत्री का वाराणसी का 51वां दौरा है।

Leave a Reply

Next Post

सैम बहादुर को तीन सम्मान मिलने पर खुशी से झूम उठी फ़ातिमा सना शेख़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 अगस्त 2025। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सैम बहादुर को तीन प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर फ़ातिमा सना शेख़ गर्व से फूली नहीं समा रही हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सर्वश्रेष्ठ […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला