रिलायंस जीओ का बड़ा ऐलान, दिवाली तक शुरू होगी 5G सर्विस, मिलेगी जबर्दस्त इंटरनेट स्पीड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 29 अगस्त 2022। 5G इंटरनेट का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऐनुअल जनरल मीटिंग में 5G सर्विस के लॉन्च के बारे में बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल दिवाली में जियो 5G (Jio 5G) सर्विसेज की शुरुआत हो जाएगी। शुरुआत में कंपनी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नै में जियो 5G सर्विस को शुरू करेगी। वहीं, दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो 5G इंटरनेट सर्विस की शुरुआती हो जाएगी। जियो 5G दुनिया का सबसे हाई-टेक 5G नेटवर्क है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5G शानदार क्वॉलिटी की इंटरनेट कनेक्टिविटी देगा और वह भी बेहद किफायती दाम में। जियो 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा अडवांस 5G नेटवर्क होगा। इंडस्ट्री की दूसरे ऑपरेटर नॉन-स्टैंड अलोन 5G डिप्लॉय कर रहे हैं। वहीं, जियो यूजर्स को बेस्ट 5G एक्सपीरियंस देने के लिए लेटेस्ट स्टैंड अलोन 5G ऑफर करने वाला है। स्टैंड अलोन 5G के साथ जियो लो लेटेंसी, मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेश, 5G वॉइस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग के साथ मेटावर्स जैसी पावरफुल स्रविस देने वाला है। इस इवेंट में यूजर्स और शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो 5G को True 5G बताया।

जियो के पास सबसे बड़ा और सबसे सटीक 5G स्पेक्ट्रम का मिक्स है। 3500MHz मिड-बैंड फ्रीक्वेंसी, 26Hz मिली मीटर वेवबैंड और 700MHz लो-बैंड स्पेक्ट्रम के साथ कंपनी शानदार नेटवर्क कवरेज ऑफर करने वाली है। इंडस्ट्री में केवल जियो की ऐसा ऑपरेटर है, जिसके पास 700MHz का स्पेक्ट्रम है। यह स्पेक्ट्रम डीप इनडोर कवरेज के लिए काफी जरूरी होता है।

Leave a Reply

Next Post

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; कई जिलों में अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           तोडुपुझा 29 अगस्त 2022। केरल के तोडुपुझा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना इडुक्की जिले के तोडुपुझा के पास कांजर गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई। पुलिस […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव