‘संघर्ष में गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं, जारी है ऑपरेशन सिंदूर..’, सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद 13 दिसंबर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता। गलतियों की कोई गुंजाइश न के बराबर होती है और लापरवाही की कीमत बहुत भारी होती है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे समय में आईएएफ में शामिल हो रहे हैं, जब एक नया सामान्य (न्यू नॉर्मल) स्वरूप मजबूती से स्थापित हो चुका है। यह एक ऐसा युग है, जो उच्च स्तर की परिचालन तत्परता से परिभाषित है। 

सीडीएस ने आगे कहा, भले ही अभियान की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जारी है। हमारी ताकत, सतर्कता, चुस्त और हर समय तैयार रहने की क्षमता में निहित होगी। विजय को आदत बनाना इस नए सामान्य का हिस्सा होना चाहिए। युद्ध केवल भाषणों से नहीं, बल्कि उद्देश्यपूर्ण कार्रवाई से जीते जाते हैं। हैदराबाद के दुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं के फ्लाइट कैडेट्स के कमीशन से पहले प्रशिक्षण के सफल समापन के अवसर पर संयुक्त दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीडीएस जनरल चौहान समीक्षा अधिकारी हैं। 

जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि भारतीय रक्षा बल बदलते माहौल के अनुकूल बनने और सुधार अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे हमेशा तैयार और प्रासंगिक बने रहें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की ताकत मजबूत संस्थाओं, लोकतांत्रिक स्थिरता और सशस्त्र बलों के अडिग पेशेवर रुख पर आधारित है।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह; इंडिया टूर 2025 का आगाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 13 दिसंबर 2025। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। बता दें कि लियोनल मेसी साल 2011 के बाद भारत दौरे पर पहुंचे हैं। जैसे ही उनका विमान नेताजी सुभाष […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग