मुख्य परीक्षा 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग- कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपु्र, 04 अक्टूबर 2026। पीएससी की 2025 के मुख्य परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी अपनी उत्तरपुस्तिकायें अवलोकन करने मांग रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है उन्हें न्यूनतम अंक अवश्य मिलता। इस वर्ष इंटरव्यू में भी पूरे अभ्यर्थी नहीं जा पा रहे है, ऐसे में इन छात्रों की मांग के अनुरूप पीएससी अपनी विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए छात्रों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवा दे। ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा भी बना रहे और आयोग की प्रतिष्ठा भी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पीएससी अभ्यर्थियों को कापी दे, केवल साक्षात्कार स्थगित करना ही समाधान नहीं है। आयोग 2025 के मुख्य परीक्षा की कॉपी भी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराये ताकि अभ्यर्थी उनको दिये गये नंबरों का स्वमूल्यांकन कर संतुष्ट हो सके। आयोग ने 2025 की परीक्षा को मुख्य परीक्षा में 265 पदों के विरूद्ध 795 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिये चयनित नहीं किया है। आयोग ने केवल 608 अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिये योग्य माना है। साक्षात्कार 187 अभ्यर्थी कम पहुंचे है, जो 1ः3 के नियम के विरुद्ध है। पीएससी का कहना है कि 187 अभ्यर्थी न्यूनतम 66 और 46 नंबर नहीं प्राप्त कर पाये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 2024 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की जो उत्तर पुस्तिका सामने आयी है, उसके अनुसार मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़िया सामने आई थी। अभ्यर्थियो को नंबर गलत दिये गये थे। इसलिये यदि आयोग का दावा है कि उसके मूल्यांकन में 187 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये योग्य नही है तो उसे इसे प्रमाणित करने उत्तर पुस्तिकाये अभ्यर्थियो को इंटरव्यू के पहले उपलब्ध करवाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीजीपीएससी स्पष्ट करे कि इंटरव्यू स्थगित करने की आवश्यकता क्यों पड़ी, मूल्यांकन और शॉर्टलिस्टिंग को लेकर उठे सवालों की स्थिति क्या है, नई तारीख कब घोषित होगी तथा अभ्यर्थियों की आशंकाओं का निराकरण किस प्रक्रिया से किया जाएगा। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता केवल परीक्षा कराने से नहीं, बल्कि हर चरण में पारदर्शिता से सुनिश्चित होना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

शहबाज सरकार और इमरान की पार्टी की बातचीत विफल

शेयर करेअब आर-पार के मूड में पीटीआई; भारी सुरक्षा बल तैनात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इस्लामाबाद , 04 अक्टूबर 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और शहबाज शरीफ सरकार के बीच बातचीत विफल हो गई है। इसके बाद पीटीआई ने इस्लामाबाद की ओर अपना लॉन्ग मार्च जारी […]

You May Like

अमित शाह के नशामुक्त एमपी के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग....|....भारत-कनाडा के बीच आर्थिक साझेदारी पर बात....|....महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका....|....पाकिस्तानी एजेंट से ऑनलाइन दोस्ती पड़ी भारी....|....अल-कायदा की फ्लाईदुबई जैसे और हमले करने की धमकी....|....शहबाज सरकार और इमरान की पार्टी की बातचीत विफल....|....मुख्य परीक्षा 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग- कांग्रेस....|....सरकार बताये तारा कोल ब्लॉक नीलामी कब रद्द होगी?- दीपक बैज....|....कुआं धंसा तो मलबे में दब गया ग्रामीण....|....गरबा को लेकर में वक्फ और बजरंग दल आमने-सामने