1 जून को वोटिंग, 4 जून को रिजल्ट: छत्तीसगढ़ में उपचुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, एक ही चरण में दोनों निर्वाचन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन की कार्रवाई 11 मई से प्रारम्भ होकर चार जून तक संपन्न होगी। नगरपालिकाओं के अध्यक्ष के 05 पद और वार्ड के पार्षद के 77 पद, कुल 82 पदों साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10. सरपंच के 82, पंच के 1136 पद, कुल 1228 रिक्त पद की पूर्ति के लिए नाम निर्देशन पत्र 11 मई 2026 से 18 मई 2026 तक प्राप्त किये जाएंगे, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई 2026 को होगी। 21 मई 2026 तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

नगरीय निकायों के लिए मतदान तिथि 01 जून और परिणामों की घोषणा 04 जून को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान और मतगणना 01 जून 2026 को की जाएगी, सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा दिनांक 04 जून 2026 को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं के एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकायों के कुल 44525 मतदाता और त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 1037789 मतदाता निर्वाचन में भाग लेंगें। मतदान के लिए नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु कुल 115 तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत कुल 937 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गये है।

नगरीय निकायों के निर्वाचन दलीय आधार पर ईवीएम से तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। सभी नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा त्रिस्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के समय मतदाताओं के पहचान को सुगम बनाने के लिए आयोग द्वारा 18 पहचान पत्र निर्धारित किए गए है जिसमें से किसी भी एक पहचान पत्र को मतदाता द्वारा प्रस्तुत किए जाने पर मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान की अनुमति दी जा सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

बालोद में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 09 मई 2026। बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना अंतर्गत बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ग्राम खैरीडीह के समीप तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर