पोषण को लेकर जागरूक भारत, लेकिन थाली से गायब है जरूरी प्रोटीन और फाइबर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 16 अक्टूबर 2026। बेहतर सेहत और संतुलित जीवनशैली की चाहत के बीच भारतीय उपभोक्ताओं में पोषण को लेकर जागरूकता तो बढ़ रही है, लेकिन रोजमर्रा की थाली में इसका असर अब भी सीमित है। पेप्सिको इंडिया और यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अध्ययन में सामने आया है कि शहरी भारत में प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन आज भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और कोच्चि के 1,250 लोगों पर किए गए अध्ययन के अनुसार, 70 प्रतिशत लोग रोजाना 41 ग्राम से कम प्रोटीन का सेवन करते हैं, जबकि 61 प्रतिशत लोग जरूरी मात्रा से कम फाइबर लेते हैं। दिलचस्प बात यह है कि पोषण के प्रति जागरूकता के बावजूद सही जानकारी का अभाव भी इस समस्या को बढ़ा रहा है। अध्ययन में 60 प्रतिशत लोगों ने प्रोटीन के महंगे होने और 57 प्रतिशत ने सुविधाजनक विकल्पों की कमी को बड़ी बाधा बताया। पेप्सिको इंडिया की डॉ. अंकिता मारवाह ने कहा, “केवल जागरूकता पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि पोषण संबंधी विश्वसनीय जानकारी को रोजमर्रा के व्यावहारिक विकल्पों में बदला जाए।”

वहीं, यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के दिलीप राधाकृष्ण ने कहा, “पोषण पर बातचीत केवल जागरूकता बढ़ाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि लोगों को उनकी वास्तविक पोषण संबंधी जरूरतें भी समझानी चाहिए।” अध्ययन का संदेश स्पष्ट है—बेहतर पोषण के लिए सही जानकारी के साथ किफायती, भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध खाद्य विकल्प भी जरूरी हैं।

Leave a Reply

Next Post

सहकारी समितियों की स्वायत्तता खत्म कर रही है सरकार - कांग्रेस

शेयर करेसुतली और प्लास्टिक भी गुजरात से तय होकर आएगी? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। धान खरीदी के लिए आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था के लिए खरीदी प्रक्रिया में बदलाव पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि स्थानीय छत्तीसगढ़ी व्यापारियों और सोसायटियों को […]

You May Like

इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल....|....अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में एसआईटी ने पूरी की जांच....|....'भीड़ नहीं, अकेले खड़े होने के लिए चाहिए हिम्मत'