प्रियदर्शन की परेशानी सुन अक्षय ने दिया साथ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई, 31 अगस्त 2026। फिल्म ‘हैवान’ के निर्देशक प्रियदर्शन ने बताया कि कई एक्टर्स के फिल्म ठुकराने के बाद भी अक्षय कुमार ने इस किरदार के लिए हामी क्यों भरी। अपनी बातचीत में निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैंने जिन कई अभिनेताओं से संपर्क किया, उन्होंने मुझे मना कर दिया। वे तो उस किरदार के इर्द-गिर्द अपनी खुद की स्क्रिप्ट लिखने लगे और मुझे बताने लगे कि इसे कैसे किया जाना चाहिए। इसलिए मैंने सोचा, ‘ठीक है, इसे भूल जाओ।’ फिल्म ‘हैवान’ के जरिए अक्षय और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले इनकी जोड़ी को फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म इस साल 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
क्यों अक्षय को पसंद आया किरदार?
फिल्म ‘हैवान’ को लेकर प्रियदर्शन ने कई खुलासे किए। इसमें से एक में उन्होंने बताया कि कई अभिनेताओं ने फिल्म के इस किरदार को निभाने से इंकार कर दिया था। मगर अक्षय ने इस रोल के लिए रुचि दिखाई। इंडिया टुडे से हुई बातचीत में निर्देशक ने कहा…
- मैंने कभी इस भूमिका के लिए अक्षय के बारे में नहीं सोचा था।
- मैंने कभी अक्षय को इस किरदार में नहीं देखा था। मैं उनसे यूं ही कह रहा था कि एक किरदार है और कोई उसे करना नहीं चाहता।
- उस समय हम ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे थे।
- शूटिंग के बीच में मैंने उनसे कहा कि एक फिल्म है जो मैं करना चाहता हूं, लेकिन अक्षय, कोई इसे करना नहीं चाहता।
- मगर अक्षय ने कहा वह यह फिल्म करेंगे। क्योंकि हमेशा से उन्हें एक मानसिक रूप से बीमार इंसान का किरदार निभाया।


