नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 27 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश में सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। नवंबर का आखिरी सप्ताह प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड लेकर आया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के बीच कटनी के करौंदी में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल समेत चार जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

राजधानी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां लगातार तीसरे साल नवंबर में सर्दी का तीखा दौर देखने को मिल रहा है। इस बार 23-24 नवंबर की रात तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद अगली रात पारा 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

प्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री और रीवा में 9 डिग्री तापमान रहा। खजुराहो और रायसेन में पारा 9.6 डिग्री, जबकि जबलपुर और उमरिया में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा नौगांव, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मलाजखंड, दतिया, मंडला, सतना, सीधी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी और धार में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक और गिरावट होने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। सुबह धुंध और दिन में ठंडी हवाओं का असर भी बना रहेगा।

राजधानी में नवंबर के दौरान तेज ठंड का सिलसिला पिछले तीन वर्षों से देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच नवंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहता था। वहीं 2025 में 17 नवंबर को तापमान गिरकर 5.2 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बार भी नवंबर के आखिरी दिनों में पारा 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम

शेयर करेएक आईडी से होंगे कई काम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 27 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश में लोगों को अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब कई पोर्टल पर अलग-अलग आईडी और पासवर्ड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार करीब 500 सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ने […]

You May Like

प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान....|....पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5....|....मार्टिन प्रक्कट: 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' के मेकर्स पर केस दर्ज....|....नई सरकार बनाने की कवायद तेज, आइजनकोट को मिला डेमोक्रेट्स का साथ