ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 लखनऊ, 27 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताई जा रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके। अब ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार

शेयर करेइलाज कराकर लौट रहे बेटो को लगी चोट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मिर्जापुर, 27 नवंबर 2026। मिर्जापुर में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद बृहस्पतिवार की रात पुत्र का इलाज करा कर घर लौट रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास गाड़ी पर एक युवक ने ईंट से हमला किया। […]

You May Like

पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 246/5....|....मार्टिन प्रक्कट: 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' के मेकर्स पर केस दर्ज....|....नई सरकार बनाने की कवायद तेज, आइजनकोट को मिला डेमोक्रेट्स का साथ....|....थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में तूफान का कहर....|....'दलित का बेटा सीएम, अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम'....|....दिसंबर में बढ़ेगा कोहरा, अस्थमा मरीज रहें सावधान