तृणमूल एमएलए बोलीं- खतरे में है जान, पुलिस से शिकायत; भाजपा ने कहा- विधानसभा में उठाएं मुद्दा, साथ देंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 03 फरवरी 2025। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायक ने अपनी जान को खतरा बताया है। महिला विधायक साबित्री मित्रा के मुताबिक, वे अपने कार चालक के साथ मालदा में अपने निर्वाचन क्षेत्र माणिकचक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी कार दो बार अज्ञात वाहन से टकराते-टकराते बची। महिला विधायक ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तृणमूल विधायक साबित्री मित्रा से मिली शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

चांदीपुर और मिल्की क्षेत्र में हुई घटना 
पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने से पहले साबित्री मित्रा ने संवाददाताओं से कहा, एक अज्ञात कार ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांदीपुर क्षेत्र में उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मिल्की क्षेत्र में भी एक अज्ञात वाहन उनकी गाड़ी के काफी नजदीक आ गई।

पुलिस से मांगी सुरक्षा और एस्कॉर्ट
साबित्री मित्रा ने अपनी जान संकट में पाने के बाद ड्राइवर से बात की। उन्होंने कहा, पहले ये लापरवाही से कार ड्राइव करने का मामला लग रहा था, लेकिन ड्राइवर से बात करने के बाद उन्होंने उसे मानिकचक पुलिस थाने भेजा और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि असुरक्षित होने का एहसास होने के कारण उन्होंने पुलिस से घर जाने के लिए सुरक्षा और एस्कॉर्ट मुहैया कराने की मांग भी की। मित्रा ने कहा, राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से टकराने से बचने के बाद वे अपनी गाड़ी से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सकीं। उन्होंने अज्ञात गाड़ी के अंदर कुछ लोगों को देखा। उन्हें इस बात का डर था कि वे उन पर गोली चला सकते हैं।

अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास जारी
इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक और उनके ड्राइवर के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

पुलिस से घटना की जांच करने की अपील की: कुणाल घोष
साबित्री मित्रा प्रकरण में टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि पार्टी ने पुलिस से घटना की गहन जांच करने की अपील की है। पार्टी ‘सुरक्षा को लेकर आशंकाओं’ के प्रति गंभीर है। पार्टी उनके साथ है। बता दें कि मित्रा 2011 से टीएमसी के टिकट पर मानिकचक का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस से पहले वह कांग्रेस में थीं।

टीएमसी की आंतरिक कलह की तरफ संकेत दे रही घटना: शुभेंदु अधिकारी
इस मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा, यह घटना तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक कलह की तरफ संकेत करती है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि बीते दो जनवरी को टीएमसी जिला उपाध्यक्ष और पार्षद दुलाल सरकार पर भी हमले की बात सामने आई थी।

शुभेंदु ने कहा, साबित्री मित्रा को यह मामला विधानसभा में उठाना चाहिए। आगामी सत्र में अगर वे इस मुद्दे को उठाती हैं, तो भाजपा उनका समर्थन करने को तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल बोले- छात्र आत्महत्या दिल दहलाने वाली; परिजनों का आरोप- स्कूल की प्रताड़ना नहीं सह सका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को केरल के एक स्कूल में बलपूर्वक परेशान किए जाने के कारण एक छात्र के आत्महत्या कर लेने की दुखद घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप