चार बार मुख्यमंत्री रहा, राज्यपाल ने कभी पेड़ा नहीं खिलाया’, सामना में पवार के सहारे शिवसेना का वार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 जुलाई 2022। महाराष्ट्र में लंबी चली सियासी उठापटक के बीच नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण भी होना  है। इस बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर वार किया है। सामना में शिवसेना ने एनसीपी चीफ शरद पवार के हवाले से लिखा है कि वह कहते हैं कि ‘मैं चार बार मुख्यमंत्री रहा, लेकिन राज्यपाल ने कभी पेड़ा नहीं खिलाया।’ 

राज्यपाल अंग्रेजों की तरह खुश 
सामना में शिवसेना ने लिखा, महाराष्ट्र में सरकार बदलने से हमारे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सबसे ज्यादा खुश हैं। अंग्रेजों ने जब क्रांतिकारी भगत सिंह को फांसी दी थी, तब वे खुश थे। उन्हीं अंग्रेजों की तरह राज्यपाल भी खुश हैं। आगे लिखा है, उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री बने थे तब राज्यपाल खुश नहीं थे। या फिर राजभवन स्थित पेड़े की दुकान बंद हो गई थी। 

क्या है पूरा मामला 
दरअसल, सियासी ड्रामे के बीच बागी विधायक एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पिछले दिनों राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था, जिसके बाद राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शरद पवार का बयान सामने आया कि मैं चार बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं, लेकिन राज्यपाल ने एक बार भी पेड़ा नहीं खिलाया। 

भगवाधारी विधायक जुगनू भी नहीं 
शिवसेना ने सामना में लिखा, शिवसेनाप्रमुख का स्मारक चेतना और ऊर्जा का सूर्य है। ये भगवाधारी विधायक उसके आगे जुगनू भी नहीं हैं। शिवसेना में रहने के दौरान तेज, रुआब, हिम्मत, सम्मान व स्वाभिमान था। ‘कौन आया, रे कौन आया, शिवसेना का बाघ आया’ ऐसी गर्जना की जाती थी, लेकिन वैसा कोई दृश्य अब देखने को नहीं मिला। विधायकों के चेहरे उतरे हुए थे, उनका पाप उनके मन को कचोट रहा था, ऐसा उनके चेहरों से साफ प्रतीत हो रहा था।

Leave a Reply

Next Post

हिमाचल के कुल्लू में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, स्कूली बच्चों समेत 16 की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कुल्लू 04 जुलाई 2022। हिमाचल के कुल्लू में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। सैंज घाटी में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में कम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप