भीषण सड़क हादसा, वैन में जा भिड़ी तेज रफ्तार बस, 5 लोगों की मौके पर हुई मौत, सात गंभीर घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिंड 21 फरवरी 2026। जिले में शुक्रवार देर रात बस और वैन की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रैफर किया गया है। फिलहाल घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है। टीआई ने बताया कि अभी दो मृतकों की पहचान हुई है, जिनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा हैं, अन्य की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहनों के तेज रफ्तार में होने से हादसा हुआ हो। इस दर्दनाक घटना में केतु पुत्र संतोष, संतोष पुत्र कल्याण, प्रदीप पुत्र राम प्रकाश, मेंवाराम पुत्र बाबूराम, राम लखन पुत्र भागीरथ, मीरा पुत्र सुरेश, सुखबीर सिंह पुत्र श्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम भिजवा दिए गए हैं।

भिंड के एसपी असित यादव ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर मामलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। जांच में पता चला कि बस की स्पीड ज्यादा थी और संभवतः चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। यह घटना न केवल एक हादसा है, बल्कि सड़क सुरक्षा के अभाव को उजागर करती है, जहां तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग आम समस्या है। 

Leave a Reply

Next Post

गुलशन ग्रोवर की मौजूदगी में अमन नागपाल की नई उड़ान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 फरवरी 2026। मुंबई की चमकती शाम उस वक्त और खास बन गई, जब दोस्ती, संगीत और सपनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। एक ओर था नए सफर की शुरुआत का उत्साह, तो दूसरी ओर साथ खड़े थे इंडस्ट्री के अनुभवी चेहरे, जो इस […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी