गरीब ठेले, रेहड़ी वालों को हटाना सरकार का अमानवीय कदम – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 30 नवंबर 2024। सरकार द्वारा सड़कों के किनारे ठेले, खोमचे, रेहड़ी लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाये जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने यह कार्यवाही किया है। ईमानदारी से मेहनत, मजदूरी करके सड़कों के किनारे ठेले आदि लगा कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वालो को हटाया जाना सरकार का तानाशाही पूर्ण कदम है। ठेले वालों को हटाने से पूर्व उन्हें समान हटाने का भी समय नहीं दिया गया उनके तैयार किये गये समानों को नष्ट कर दिया गया। हजार-दो हजार रू. की लागत लगाकर छोटे-छोटे होटल वालों ने जो खाद्य सामाग्री तैयार किया था उसे फेक दिया गया, उनके ठेलो को जेसीबी से तोड़ डाला गया। जप्ती बनाया गया, विरोध करने वालो को पुलिस से पिटवाया गया। अपने आपको हिन्दुओं की पार्टी होने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार ने जो ठेले हटाया है उसमें 99 प्रतिशत से अधिक हिन्दू ठेले वाले थे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की कार्यवाही अनुचित और अमानवीय है। यदि कोई सड़क या यातायात में बाधक था उसे सूचना देकर कुछ दिन की मोहलत देकर हटाना था। अचानक आतातायी तरीके से हटाना भाजपा सरकार का गरीब विरोधी कदम है। इस महंगाई में छोटा-मोटा धंधा करके घर चलाना वैसे ही बड़ा कठिन है, इस प्रकार से लोगों का छोटा-मोटा व्यवसाय नष्ट करना सरासर गलत है। सरकार रोजगार तो दे नहीं रही जो स्वरोजगार कर रहे उनके पेट पर लात मार रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने पूरे देश में सड़क के किनारे व्यवसाय करने वालो के हितो की रक्षा के लिये वेन्डर प्रोटक्शन एक्ट लाकर कानू बनाया था जिसके तहत राज्य सरकार हर नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट वेन्डरों के लिये जगह चिन्हांकित करेगी जहां वे बिना भय के अपना व्यवसाय करेंगे। भाजपा सरकार ने ऐसी कोई व्यवस्था बनाये बिना वर्षों से व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करने वालो की रोजी-रोटी को समाप्त कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईमानदारी से व्यवसाय कर अपने बच्चों और परिवार का भरण पोषण करना हर व्यक्ति का अधिकार है। सरकार महतारी वंदन के नाम पर महतारी को 1000 रू. का झुनझुना पकड़ाती है जिसमें एक हफ्ते की सब्जी भी नहीं आती है और उसी महतारी का पति, बेटा ठेला लगाकर होटल, सब्जी, अन्य व्यवसाय करता है तो उसको भी नहीं करने दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

पद्मश्री सुरेश वाडकर और कुमार का सुरीला रेडियो प्रोग्राम "ऎ ज़िंदगी गले लगा ले" माई एफएम पर 1 दिसम्बर से

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 30 नवंबर 2024। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और जिम्मेदारी से थोड़ा समय निकालकर 1 दिसम्बर 2024 से हर रविवार रात 8 से 9 बजे तक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सिंगर सुरेश वाडकर और कुमार का सुरीला रेडियो प्रोग्राम “ए ज़िंदगी गले लगा ले” […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की