रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल

admin
शेयर करे

हाई स्कूल में सायकिल वितरण का किया था विरोध, गुणवत्ता पर भी उठाए थे सवाल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कूपापानी हाई स्कूल में पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने जमकर हंगामा किया। सरस्वती सायकिल योजना के तहत बांटे जा रहे सायकिल के गुणवत्ता पर सवाल उठाए और घटिया सायकिल बांटने का आरोप लगाते हुए बांटने नहीं देने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में केस दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है।

मामला लैलूंगा विधानसभा के कूपापानी गांव के शासकीय हाई स्कूल का है। जहां 7 छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकिल देने के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी दौरान पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत यहां पहुंचे और सायकिल वितरण का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद प्राचार्य को इसकी शिकायत थाने में करनी पड़ी।

ऐसे में लैलूंगा थाना प्रभारी समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना लाने की कोशिश की गई, लेकिन कभी रवि भगत कार के सामने लेट जाते तो कभी वितरण किए जाने वाले सायकिलों के सामने लेटकर इसे बांटने नहीं देने की बात कहते हुए विरोध करने लगे। ऐसे में पुलिस के द्वारा किसी तरह रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

जेल दाखिल कराया गया है इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रवि भगत के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS का इस्तगासा तैयार कर जेल दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार

शेयर करे55 जवानों का हत्यारा, डेढ़ करोड़ का इनामी था; बीजापुर में 8 नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर, 29 जुलाई 2026। बस्तर में माओवादी नेटवर्क को फैलाने वाले और झारखंड में 55 जवानों की शहादत से जुड़े IED ब्लास्ट का आरोपी नक्सली मिसिर बेसरा पकड़ा गया है। मंगलवार (28 […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान