‘देश के हर थाली तक पहुंचेगी बिहार के किसानों की उपज’, बजट से पहले उपमुख्यमंत्री ने कही यह बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 मार्च 2025। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दूसरी बार कृषि मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-पाठ किया और मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की कृषि स्थिति पर अपनी राय रखी। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से खेती से जुड़ा हो या फिर इसके सहायक उद्योगों से। यह आंकड़ा बिहार के कृषि क्षेत्र के महत्व को दर्शाता है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपकर विश्वास जताया है। उनका मुख्य उद्देश्य बिहार को कृषि क्षेत्र में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। उनका यह भी मानना है कि बिहार के किसानों की मेहनत से उपजी फसल अब देश के हर थाली तक पहुंचेगी। इसके लिए वह नई तकनीक और अनुसंधान के माध्यम से कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए काम करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह है कि बिहार के उत्पादों को सही तरीके से बाजार तक पहुंचाया जाए, जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें और उनकी मेहनत का सही मूल्य मिले। यह योजना राज्य के कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

गौरतलब है कि विजय कुमार सिन्हा को पहली बार कृषि मंत्री तब बनाया गया था जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया था। अब दूसरी बार कृषि मंत्री बनने के बाद सिन्हा बिहार के कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास की दिशा में कई योजनाओं पर काम करेंगे, ऐसा उनका दावा है।

Leave a Reply

Next Post

'तुरंत बच्चे पैदा करें', परिसीमन को लेकर हंगामे के बीच तमिलनाडु सीएम स्टालिन का चौंकाने वाला बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 03 मार्च 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बच्चे पैदा करें। सीएम ने कहा कि राज्य में सफलतापूर्वक जनसंख्या नियंत्रण करने का अब राज्य को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने चेताया […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग