ममता ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसी ने नया रूप धारण किया है, कभी वो टैगोर बनना चाहते हैं तो कभी गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बीजेपी को चैलेंज पहले बंगाल में 30 सीटें जीत कर दिखाए बाद में 294 का सपना देखे

बीजेपी हर दिन फर्जी वीडियो फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीरभूम 29 दिसंबर 2020। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मंगलवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पदयात्रा निकाली और बाद में रैली को संबोधित किया। ममता ने यहां बीजेपी को चैलेंज दिया कि पहले वो बंगाल में 30 सीटें जीत कर दिखाए और बाद में 294 का सपना देखे।

ममता बनर्जी ने कहा कि अब बीजेपी वाले हर हफ्ते आते हैं, फाइव स्टार वाला खाना खाते हैं और ऐसे दिखाते हैं कि आदिवासी के साथ खाना खा रहे हैं। हम 365 दिन गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के साथ हैं, लेकिन बीजेपी हर दिन फर्जी वीडियो फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। 

ममता की ओर से यहां पीएम मोदी पर भी तंज कसा गया, उन्होंने कहा कि किसी ने नया रूप धारण किया है. कभी वो टैगोर बनना चाहते हैं, तो कभी गांधी जी. बीजेपी वाले केंद्रीय एजेंसी और पैसों का इस्तेमाल कर बंगाल में घुसना चाहते हैं।

ममता ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वो पहले 30 सीटें जीत कर दिखाए, 294 का सपना बाद में देखे. किसानों के मुद्दे पर भी ममता की ओर से बीजेपी को घेरा गया। 


ममता ने कहा कि दिल्ली से बीजेपी के नेता आते हैं, जिन्हें गुरुदेव के बारे में कुछ पता नहीं है. कहते हैं कि वो शांतिनिकेतन में पैदा हुए। ममता ने आरोप लगाया कि आज विश्व भारती यूनिवर्सिटी को राजनीति में धकेला जा रहा है। बंगाल में नफरत की राजनीति को पनाह दी जा रही है, वो लोग हिंदु धर्म को ही खत्म करना चाहते हैं। 

बंगाल सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी यहां पर पैसों को झोंक रही है, अगर वो पैसे दें तो ले लो लेकिन वोट हमें ही दो. ममता बोलीं कि बीजेपी अब हमारे राष्ट्रगान में भी बदलाव करना चाहती है, बंगाल के कल्चर पर निशाना साधा जा रहा है। उन्हें लगता है कि कुछ विधायक खरीदने से टीएमसी को तोड़ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। 

आपको बता दें कि यहां रैली को संबोधित करने से पहले ममता बनर्जी ने करीब पांच किमी. लंबी पदयात्रा निकाली, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसी स्थान पर कुछ वक्त पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो भी किया था। 

Leave a Reply

Next Post

पत्नी ट्विंकल को अक्षय कुमार ने कहा- हैप्पी बर्थडे टीना, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना अपनी  बेबाकी और अपने ह्यूमर के लिए खूब मशहूर है।  29 दिसंबर 1974 को पुणे में जन्मीं  ट्विंकल का आज जन्मदिन हैं और खास बात ये है कि इसी दिन उनके पिता राजेश खन्ना का भी जन्मदिन होता है। ट्विंकल खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ […]

You May Like

प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'....|....तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही: 16 लोगों की मौत....|....‘रूस को रणनीतिक रूप से नहीं हरा सकते’....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज