बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 07 मार्च 2026। बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा की गई मारपीट से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि सेमरिया गांव निवासी धर्मेंद्र घृतलहरे (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे गांव के आरोपी भागवत पात्रे (55) ने उसे बताया कि उसका अपनी पत्नी कुमारी बाई पात्रे से घरेलू विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। बाद में उसे खाट पर लिटाया गया, लेकिन वह बातचीत नहीं कर रही थी। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व एंबुलेंस से कुमारी बाई को इलाज के लिए नवागढ़ शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पति भागवत पात्रे ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी को थप्पड़ व लकड़ी से मारपीट की थी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी भागवत पात्रे निवासी सेमरिया, थाना नांदघाट को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मार्च 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के सभी एक्जिम पोर्ट यानी ‘निर्यात-आयात पोर्ट’ की सुरक्षा का दायित्व सीआईएसएफ को सौंप दिया है। शुक्रवार को शाह ने ओडिशा के मुंडली में सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ