मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने श्री चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि वे अनेक बार लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व संभालते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर के संपादक भी रहे। उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर  निडरता से आवाज उठाई। अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र में चंदूलाल फेलोशिप स्थापित की है, जिससे मूल्य आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी की मातृभूमि के प्रति सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक: 1.42 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 02 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 1812 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 42 हजार 582 महिलाओं एवं बच्चियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग