रायसेन और नरसिंहपुर जिले की बैठक में बोले सीएम समरस पंचायत चुनने करें पहल, जहां निर्विरोध चुनाव हो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 25 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत और नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए है। बुधवार सुबह 6.30 बजे सीएम ने रायसेन और नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक की। सीएम ने दोनों जिलों में समरस पंचायत चुनने पहल करने का करने को कहा, जहां निर्विरोध चुनाव हो।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में कहा कि पंचायत के चुनाव होने वाले है। विधायक मंत्री अपने क्षेत्रों में कुछ समरस पंचायते बनाने की पहल करें, जहां निर्विरोध चुनाव हो। आप पंचायत के लोगों को जोड़ें, उन्हें प्रोत्साहित करें। ऐसी पंचायतो में हम प्राथमिकता के आधार पर गरीब कल्याण की योजनाओं को शत प्रतिशत सैचुरेट करने के प्रयास करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समरस पंचायतों में कुछ सुविधाएं हम देंगे जैसे, वहां जितने भी हितग्राही हैं विभिन्न योजनाओं के सभी को एक साथ लाभान्वित कर देंगे, आउट ऑफ द वे जाकर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत के चुनाव में कई बार लड़ाई झगड़ा बहुत होता है। एक कोशिश यह हो जाए की कुछ पंचायत ऐसी हो जाए, जहां चुनाव नहीं होंगे। हम मिलकर तय करें। उन्होंने कहा कि इससे गांव का भला हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कठिन काम है लेकिन, कई जगह हो सकता है और जहां हो सकता हैं वहां आप लोग करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों जिलों के अधिकारियों से सरकारी योजनाओं की स्थिति को लेकर जानकारी ली। उन्होंने माफिया और गुंडे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गरीबों को सरकार की योजनाओं को आसान और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेन की तरह मोबाइल पर मिलेगी रोडवेज बसों की लोकेशन, अनजान यात्रियों को भी सुविधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 मई 2022। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्री अब रेलवे की तर्ज पर रोडवेज की बसों को भी ट्रैक कर सकेंगे। इसके लिए रोडवेज द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। जल्द ही यात्रियों को रोडवेज की बसों को ट्रैक करने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड