दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, अब बागी नेताओं ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 मई 2025। राजधानी दिल्ली की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब इन नेताओं ने एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। हेमचंद गोयल की अगुवाई में इन सभी निगम पार्षदों ने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के गठन का फैसला लिया है, जिसके मुखिया होंगे वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल।

कुल 15 पार्षद एक नए राजनीतिक गुट में शामिल
मुकेश गोयल ने जानकारी दी है कि अब उनके साथ कुल 15 पार्षद एक नए राजनीतिक गुट में शामिल हो गए हैं, जो “इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी” के बैनर तले काम करेगा। यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। मुकेश गोयल और हेमचंद गोयल सहित कई नेता पहले कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। मुकेश गोयल को पार्टी ने आदर्श नगर विधानसभा सीट से चुनाव में भी उतारा था।

फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस घटनाक्रम से नेतृत्व चिंतित है और स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान से निपटने में भारत किसी ‘तीसरी ताकत' को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा: चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 18 मई 2025। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में भारत किसी ‘‘तीसरी ताकत” को हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीन दिन के भीतर ‘‘घुटनों […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च