ISRO की कामयाबी, गगनयान के लिए एक और तकनीक का सफल परीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 अगस्त 2021। देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ को सफल बनाने में जुटे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हाथ एक और कामयाबी लगी है। इसरो ने शनिवार को गगनयान के सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (एसएमपीएस) के सिस्टम डिमॉन्स्ट्रेशन मॉडल (एसडीएम) का पहला हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया। गगनयान का सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम 450 सेकंड के लिए चलाया गया था। यह सिस्टम गगनयान कैप्सूल में लगाया जाएगा, जिससे भारतीय अंतरिक्ष यात्री धरती के ऊपर जाएंगे।

इसरो ने बताया कि यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स (आईपीआरसी) में किया गया। अभी इसके और कई हॉट टेस्ट होने बाकी हैं। इस परीक्षण के लिए जो मानक तय किए गए थे, उसमें इस सिस्टम ने खुद को साबित किया है। यह मॉड्यूल गगनयान के क्रू-मॉड्यूल के नीचे लगा होगा। यह धरती पर लौटते समय काम आएगा।

इस मॉड्यूल में यूनिफाइड बाइप्रोपेलेंट सिस्टम लगा है। इसमें पांच इंजन हैं जो 440 न्यूटन की ताकत पैदा करते हैं। इसके अलावा 16 रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (आरसीएस) है, जो 100 न्यूटन की ताकत पैदा करता है। ये छोटे थ्रस्टर्स हैं जो एमओएन-3 और एमएमएच को बतौर ऑक्सीडाइजर और ईंधन के रूप में उपयोग करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले 14 जुलाई को इसरो ने गगनयान मिशन के विकास इंजन के लॉन्ग ड्यूरेशन हॉट टेस्ट का तीसरा सफल परीक्षण किया था।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान की सत्ता पर किसका कंट्रोल? नेतृत्व को लेकर तालिबान में गुटबाजी, खिंच रहीं तलवारें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काबुल 29 अगस्त 2021। काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान पर राज कौन करेगा, इसको लेकर तालिबान में आंतरिक संघर्ष जारी है। इससे पहले से ही खून से लथपथ और युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लिए चिंता बढ़ती ही जा रही है। न्यू यॉर्क पोस्ट में एक लेख में होली मैके […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब