दिल्ली में केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को अब 24 घंटे बिजली के साथ-साथ 24 घंटे पानी भी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2020। कोरोना संकट के बीच दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए फिर बड़ ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, दिल्ली में लोगों को अब 24 घंटे बिजली के साथ-साथ 24 घंटे पानी भी मिलेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, दूसरे देश की राजधानियों में 24 घंटे पानी मिलता है वैसा ही अब हम दिल्ली में करेंगे। दिल्ली में 24 घंटे पर्याप्त प्रेशर से पानी देंगे।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ दिल्लीवासियों के लिहाज से दिल्ली में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह पानी जा कहां रहा है? इसकी चोरी हो रही है, यह लीक हो रहा है या इसका सही प्रबंधन नहीं हो रहा है।’ केजरीवाल ने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है जो हमें बताएगा कि चौबीसों घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए।

दिल्ली जल बोर्ड को मिलेगी अत्याधुनिक तकनीक

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वॉटर मैनेजमेंट के लिए अत्याधुनिक तकनीक लाने का भी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘आज हमारे पास बाबा आदम के जमाने की तकनीक है। अभी अगर किसी इलाके में जा रहा पानी किसी दूसरे इलाके की तरफ मोड़ना है तो मैकेनिक को पाइपलाइन से तीन चूड़ियां घुमानी पड़ती हैं। अब इसकी जगह सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू किया जाएगा।’

सीएम ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के पास कुछ जगहों पर यह सिस्टम है, लेकिन अब इसे हर जगह लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से कर्मचारी दफ्तर में बैठे-बैठ एक पाइप का पानी बंद कर दूसरे पाइप को खोल सकता है। यह सब रिमोट कंट्रोल सिस्टम से संभव होगा।’

उत्तर प्रदेश से पानी लेने की तैयारी

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली को और ज्यादा पानी मिले, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली के पास ठीकठाक मात्रा में पानी उपलब्ध है, लेकिन इसकी मात्रा और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जब छत्तीसगढ़ बर्बाद हो रहा था, जनता बेहाल थी तब कहां थे कौशिक जी : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेकोरोना को भारत में महामारी में बदला तो भाजपा की केंद्र सरकार ने ही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर। 26 सितंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि  जब 15  साल छत्तीसगढ़ बर्बाद हो रहा था, जनता बेहाल थी तब कहां थे कौशिक जी ? देश […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला