झारखंड में भीषण सड़क हादसा; यात्रियों से भरी बस पलटने से सात की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 21 नवंबर 2024। झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल भी हुए। एक अधिकारी ने बताया कि बस मुड़ने के दौरान अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक जानकी यादव और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई गई।

बस में थे 50 यात्री सवार

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “इस हादसे में अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी बस में फंसे हुए हैं।” बता दें कि बस में कुल 50 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। घायलों को इलाज के लिए  हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण इस रोड पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। इस सड़क का निर्माण पिछले छह वर्षों से जारी है, लेकिन अभी भी दो किमी तक काम भी पूरा नहीं हो पाया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं।

घायलों में 10 की हालत गंभीर

बस के यात्री मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले मोतीचंद प्रसाद ने कहा, “सुबह जब घटना घटी, तब हमलोग सो रहे थे। हम कोलकाता से बिहार के लिए बुधवार को बस में चढ़े थे।” बिहार शरीफ के यात्री गणेश कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह के छह बजे घटी। उन्होंने कहा, “बस में 50 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक मोड़ पर गया, वाहन पर से उसका नियंत्रण छूट गया।” घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। 

Leave a Reply

Next Post

रेगिस्तान के गुलाब की तरह खिलने वाला शैल ओसवाल और उर्वशी रौतेला का प्रेम गीत "रब्बा करे" रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 23 नवंबर 2024। दुबई की धूप में रेगिस्तान के गुलाब की तरह खिलने वाला एक प्रेम गीत, “रब्बा करे” आखिरकार आ गया है। अविस्मरणीय हिट “सोनिये हीरिये” के पीछे की आवाज़, शैल ओसवाल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़ से, यह बिल्कुल नया ट्रैक […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान