6 साल के बच्चे की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, उठाया इलाज का सारा खर्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते साल कोरोना काल में लोगों का मसीहा बनकर सामने आए। एक्टर ने लॉकडाउन में करोड़ों लोगों की मदद की ये मदद भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में की। मजदूरों और प्रवासियों को सोनू सूद ने अपने दम पर उनके घरों तक पहुंचा। ये मदद का सिलसिला आज भी जारी है। किसी ने किसी तरह से एक्टर लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। पिछले साल की तरह इस साल की शुरुआत भी उन्होंने बड़े नेक काम से की। दरअसल, अब वो 6 साल के बच्चे की मदद के लिए आगे आए है। ये बच्चा पहली मंजिल से गिरा और काफी चोटे आए। अब बच्चे के इलाज के लिए परिवार की मदद की है। बताया जा रहा है कि उनकी वजह से अब बच्चा खतरे से बाहर है।

इस घटना के बारे में ट्विटर पर एक यूजर द्वारा दी गई। उसने बताया कि बच्चे के इलाज में सोनू सूद ने मदद की और बच्चा ठीक है। यूजर ने पोस्ट् शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘6 साल का बच्चा पहली मंजिल से गिर गया था। पैरंट्स सोनू सूद के पास गए। अब बच्चा सुरक्षित है। कौन कहता है कि वह मसीहा नहीं हैं। वही एक मसीहा हैं।’ यूजर ने बच्चे के साथ पैरंट्स की तस्वीर भी शेयर की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद (sonu sood) को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म ‘किसान’ में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म ‘किसान’ को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीमगर्ल’ का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

महाअभियान से पहले महामंथन: टीकाकरण अभियान से पहले आज पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 11 जनवरी 2021। 16 जनवरी से कोरोना के टीकाकरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत करेंगे। ये ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा वैक्सीन के आपात प्रयोग के अप्रूवल के बाद पीएम मोदी और सीएम […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान