सीएम हेमंत ने सरायकेला-खरसावां के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 सितंबर 2024। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बीते शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सरायकेला-खरसावां जिला की विस्तारित बैठक की गई। इस बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला झामुमो के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, नगर समिति के सभी पदाधिकारी, प्रखंड समिति के अध्यक्ष और सचिव, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष और सचिव एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान हेमंत सोरेन ने जेएमएम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक विषयों पर चर्चा के साथ विधानसभा चुनाव की भी रणनीति बनायी गई है। हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं और कार्यकर्ता ही नेता बनाते हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि जो जेएमएम कार्यकर्ता हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे थे, उनमें से अधिकांश ने चंपाई सोरेन को सरायकेला में पांच-छह बार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

सरायकेला खरसावां जिले के झामुमो पदाधिकारियों की विशेष बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष और विधायक सविता महतो, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मरांडी, विराम मांझी, रुद्र प्रताप महतो, भोमरा मांझी, कमलेश्वर महतो, दशमत मरांडी, वीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो, गोरा बर्मन, शोकेन हेंब्रम, उदय मंडी, सुबल महतो, गणेश गागराई, विसु हेंब्रम, देवलाल महतो, बासुदेव महतो, शैलेन्द्र महतो सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, अफरातफरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आरा 08 सितंबर 2024। बक्सर के रेल हादसा हुआ है। टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक