आक्रोशित डॉक्टरों का धरना जारी; संदीप घोष और तीन अन्य का सीबीआई ने देर रात मेडिकल परीक्षण कराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 03 सितंबर 2024। कोलकाता के आरजी कर कॉलेज-अस्पताल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के विरोध में डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन जारी है। लाल बाजार इलाके में जूनियर डॉक्टर धरना देते देखे गए। विरोध कर रहे आक्रोशित चिकित्सक मृतका के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बीते 8-9 अगस्त की दरम्यानी रात हुई वारदात में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही
इससे पहले पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार को रैली भी निकाली। जूनियर डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में डॉक्टरों की हड़ताल सोमवार को 23वें दिन भी जारी रही। जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग पर रैली निकाली।

भाजपा का डीएम ऑफिस घेरो अभियान
इससे पहले बंगाल प्रदेश भाजपा की ओर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के मामले में न्याय की मांग पर सोमवार को राज्यभर में डीएम ऑफिस घेरो अभियान चलाया गया। कूचबिहार के सागरदिघी में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार भी की। 

संदीप घोष और तीन अन्य गिरफ्तार, देर रात मेडिकल परीक्षण
इस मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बीआर सिंह अस्पताल (पूर्वी रेलवे) में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य का मेडिकल परीक्षण कराया। देर रात सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों को अस्पताल के बाहर देखा गया। बता दें कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम, देखें किसको कहां से उतारा मैदान में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 03 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार को छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा, रियासी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान