भाजपा सांसदों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात पर कांग्रेस ने कहा केवल फोटोबाजी की रस्म भर है – विकास तिवारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मांगे गये राशि पर भाजपा सांसदों की चुप्पी प्रदेश की जनता के साथ धोखा है

केंद्र सरकार कोरोना महामारी के कठिन समय मे राजनीतिक द्वेष के नजरिये से प्रदेश का साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

प्रदेश के भाजपा सांसद दिल्ली केवल बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने जाते है प्रदेश हित से कोई सरोकार नही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21/09/2020। छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों की रविवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से संसद भवन के सेंट्रल हॉल में अचानक हुई मुलकात पर सवाल खड़ा करते हुवे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा है कि भाजपा सांसदों की मुलकात के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य को क्या देने का  आश्वासन दिया है,यह बात भाजपा सांसदों को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए। जिस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार से प्रदेश के लिये तीस हजार करोड़ रुपयों की राहत राशि की मांग की थी और कोरोना महामारी से निपटने कें लिये अलग से राशि की मांग की थी तब भाजपा सांसदों के मुँह में दही जमा हुवा था।वो खामोश थे और केंद्र सरकार द्वारा की जा रहे सौतेले व्यवहार पर भाजपा सांसदों की मौन सहमति थी।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा सांसदों को इस मुलाकात पर  केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से किन बातों पर सहमति मिली और किन विषयो पर आश्वाशन मिला राज्य को कोरोना महामारी से निपटने के लिये कितने रुपयों मदद मिलने पर सहमति बनी इस बात का खुलासा तत्काल करने की मांग की है,कांग्रेस प्रवक्ता ने आशंका जाहिर किया है कि राज्य के भाजपा सांसदों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संसद भवन के सेंट्रल हाल में सिर्फ अलग-अलग एंगल से फोटो खिंचाया,और मीडिया में प्रसारित भर करवाया है। प्रवक्ता विकास ने डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात करने वाले सांसदों से पूछा है कि क्या वह बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कितने की राशि देने की बात कहे है और  राज्य के जीएसटी की मद में मिलने वाली 2828 करोड़ की राशि पर टालमटोल करने वाली केंद्र सरकार से भाजपा सांसदों ने क्या कहा,राशि प्राप्ति कें लिये क्या प्रयास किये इसकी भी जानकारी प्रदेश की जनता को देनी चाहिये।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भाजपा सांसदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के लिए केंद्र मदद की मांग की है, लेकिन यह उसमें की भी भाजपा सांसद ने जनहित पर भी सहमति नहीं जताई और तो और यह कोरोना महामारी के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र से भी नदारद रहे है।छत्तीसगढ़ राज्य मोदी सरकार के खामी और द्वेषपूर्ण व्यवहार के कारण कठिन समय से गुजर रहा है।और भाजपा सांसद केंद्रीय स्वास्थमंत्री के साथ केवल फ़ोटो खिंचाने की रस्म अदायगी करके अपना पल्ला झड़ने में लगे है इन भाजपा सांसदों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जो कि कोरोना महामारी की लड़ाई लड़ रहा है उसके नागरिकों की हितों की रक्षा के लिये प्रधानमंत्री मोदी से एक शब्द नही कहा जा रहा है जबकि आज दलगत राजनीति से उठकर प्रदेश का साथ देने का समय है।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर को हवाई मार्ग से जोड़ने पर मुख्यमंत्री का आभार - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेहवाई चप्पल वालो को हवाई जहाज में बैठने का जुमला देने वालो के सामने मुख्यमंत्री ने ठोस नजीर प्रस्तुत की  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 सितम्बर 2020। बस्तर को हवाई मार्ग से जुड़ने पर कांग्रेस ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान