बस्तर को हवाई मार्ग से जोड़ने पर मुख्यमंत्री का आभार – सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

हवाई चप्पल वालो को हवाई जहाज में बैठने का जुमला देने वालो के सामने मुख्यमंत्री ने ठोस नजीर प्रस्तुत की 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 सितम्बर 2020। बस्तर को हवाई मार्ग से जुड़ने पर कांग्रेस ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और बस्तर संभाग के विकास के लिए ललक एवं प्रतिबद्धता है कि बस्तर हवाई मार्ग से जुड़ पाया ।  जगदल पुर को हवाई मार्ग से जोड़ने की कार्य योजना बना कर विमानन मंत्रालय तथा डीजी सीए से अनुमति प्राप्त कर निजी विमान कम्पनी को उड़ान सेवा के लिए आकर्षित कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार किया गया ।     

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा यह उड़ान न सिर्फ बस्तर वासियो अपितु समूचे प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बस्तर की  शेष प्रदेश से दूरी और कम होगी परस्पर आवागमन में समय कम लगेगा ।बस्तर के रास्ते हैदराबाद की हवाई यात्रा मार्ग जुड़ने से व्यापार व्यवसाय और पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे ।       

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बस्तर को हवाई मार्ग से जोड़ने का लाली पाप कुछ साल पहले भी दिखाया गया था तब उद्घाटन की औपचारिकता भी की गई और भाषणों में कहा गया था अब हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में सफर करेंगे ।लेकिन हवाई यात्रा का जो ख्वाब दिखाया गया था वह भी हवा हवाई ही निकला था ।कुछ दिनों कुछ फेरो में में ही यह सपने बिखर गए थे।मुख्य मंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने  इस हवाई सेवा के मार्ग को प्रशस्त कर और इसके दीर्घ कालीन संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित कर बस्तर और प्रदेश के लोगो के सपनो को एक नया पंख दिया है।

Leave a Reply

Next Post

एजुकेशन को सोनू सूद का सपोर्ट, लॉन्च किया स्कॉलिफाइ ऐप जिसमें यूजर जीत सकेंगे स्कॉलरशिप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रवासी मजदूरों, बेरोजगारों के लिए रोजगार और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाने वाले सोनू सूद अब बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। सोनू ने अपना स्कॉलरशिप ऐप स्कॉलिफाइ लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की लॉन्चिंग की खबर उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन