कहां शुरू कहां ख़तम पार्टी एंथम “इश्क दे शॉट” हुआ रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

प्यार की एक झलक के साथ फेस्टिव सीजन की करें शुरुआत 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 28 अगस्त 2024। ध्वनि भानुशाली फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तातरः तैयार हैं और अब फिल्म के निर्माताओं ने पहला गाना ‘इश्क दे शॉट’ रिलीज कर दिया है, जिससे फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है । यह पार्टी एंथम फेस्टिव सीजन के लिए एकदम सही है और शादियों में भी यह निश्चितरूप से  पसंद किया जाएगा।

ध्वनि भानुशाली और आईपी सिंह द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने के बोल स्वयं  आईपी सिंह ने लिखे है और उन्होंने  अक्षय के साथ मिलकर इस गाने की रचना की है , “इश्क दे शॉट” एक हाई एनर्जी डांस  वाइब लाता है और आप निश्चितरूप से  खुद को इस गाने पर  थिरकने से नहीं रोक सकते। एक शादी की कॉकटेल पार्टी के बैकड्रॉप  पर सेट, इस पेपी ट्रैक को पीयूष शाजिया द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है, जो मज़ेदार और जीवंत मूड को दर्शाता है। ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी ने अपने एनर्जेटिक परफॉरमेंस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने  के लिए पूरी तरह तैयार है। 

चाहे शादी हो, पार्टी हो या कोई त्यौहार, “इश्क दे शॉट” आप सभी को निश्चितरूप से आकर्षित करेगा और आपके पलायलिस्ट में अपमी जगह बनाएगा  । प्यार के इस मौसम का जश्न मनाइए क्योंकि यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और खास तौर पर सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

लक्ष्मण उतेकर की कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को  विनोद भानुशाली, लक्ष्मण  उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सकारात्मकता और निडरता की ध्वजवाहक हैं उर्वशी रौतेला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 अगस्त 2024। एक पेशेवर कलाकार के रूप में, उर्वशी रौतेला हमेशा उत्कृष्टता के लिए प्रयास करती हैं और यह निश्चित रूप से कल्पना से परे प्रेरणादायक है। रहस्यमय और भव्य दिवा को निश्चित रूप से किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। एक अद्भुत अभिनेत्री […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड