सूर्यकुमार के शतक पर रोहित शर्मा का 11 साल पुराना ट्वीट वायरल, फैन्स बोले- हिटमैन भविष्यवक्ता हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 नवंबर 2022। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक लगाकर तहलका मचा दिया। उन्होंने माउंट माउनगनुई में खेले गए मुकाबले में 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में दो शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने ऐसा 2018 में किया था। सूर्यकुमार को 20 महीने पहले ही भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला था और इतने कम समय में वह टी20 में भारत और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड से पहले सूर्यकुमार ने टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में शतक जड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में सूर्या ने 11 चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया। अपने अनऑर्थोडॉक्स के लिए मशहूल सूर्यकुमार ने टिम साउदी, एडम मिल्ने और लोकी फर्ग्यूसन समेत न्यूजीलैंड के तमाम तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि, सूर्यकुमार की इस पारी के बाद रोहित शर्मा का एक 11 साल पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रोहित ने सूर्यकुमार को लेकर बात कही थी। उन्होंने लिखा था- चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स समारोह खत्म हुआ। भविष्य में कुछ दिलचस्प क्रिकेटर्स आने वाले हैं। मुंबई के सूर्यकुमार यादव भविष्य में देखने वाले खिलाड़ी होंगे। यह ट्वीट वायरल हो गया। अब फैन्स इसको रीट्वीट कर इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही इस ट्वीट पर कमेंट भी कर रहे हैं।

सूर्यकुमार को मिस्टर 360 की उपाधि भी मिल चुकी है। वह मैदान के किसी भी कोने पर छक्के लगाने में माहिर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने कवर्स और फाइन लेग पर कुछ जबरदस्त छक्के लगाए। वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज हैं। इस साल सूर्यकुमार ने 30 टी20 मैचों में 1151 रन बनाए हैं। इस साल टी20 में उनके नाम सबसे ज्यादा 67 छक्के हैं। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग - 2022 के समापन समारोह में हुई शामिल

शेयर करेकहा – विश्वरंग के माध्यम से भारतीय पारंपरिक कला और संस्कृति का संरक्षण होगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 नवंबर 2022। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अपने भोपाल प्रवास के दौरान रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्वरंग 2022‘ के समापन समारोह में शामिल हुई। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण