एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 22 सितंबर 2026। एक मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश दिए हैं। रायपुर के काशीराम नगर निवासी 53 वर्षीय अलख राम ध्रुव स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक ग्रेड-एक के पद पर कार्यरत थे। वे अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। वर्ष 2016 में सहायक अधीक्षक के पद पर पदोन्नति के लिए डीपीसी यानी विभागीय पदोन्नति समिति आयोजित की गई थी, जिसमें उन्हें पदोन्नति से वंचित कर दिया गया था। इसे लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

योग्यता के आधार पर अनारक्षित पद के लिए पात्र तो विचार होना चाहिए
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की पीठ ने कहा कि अनारक्षित पद किसी एक सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होता। यदि आरक्षित वर्ग का कर्मचारी वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर अनारक्षित पद के लिए पात्र है, तो उसके नाम पर भी विचार होना चाहिए। दरअसल, साल 2016 में डीपीसी के समय दो पद उपलब्ध थे, जिनमें एक पद अनारक्षित और दूसरा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए था। याचिकाकर्ता का कहना था कि वे वरिष्ठ होने के बावजूद केवल इस आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया से बाहर कर दिए गए कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई रिक्त पद उपलब्ध नहीं है। डीपीसी में उनसे कनिष्ठ कर्मचारियों के नामों पर विचार किया गया। 

सहायक अधीक्षक पद के लिए विचार किया गया
वरिष्ठता सूची में अलख राम ध्रुव संबंधित कर्मचारी सुनील कुमार भूमरकर और शैलेश शर्मा से वरिष्ठ थे। इसके बावजूद दोनों के नामों पर सहायक अधीक्षक पद के लिए विचार किया गया। वहीं, राज्य की ओर से सरकारी अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई रिक्त पद उपलब्ध नहीं था। वर्ष 2016 में उपलब्ध दोनों पद आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे गए और पदोन्नति की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की समीक्षा आयोजित करने को कहा है। इसमें अलख राम ध्रुव के नाम पर सहायक अधीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए नए सिरे से विचार कर 90 दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत

शेयर करेएआई को अधिक भाषाओं में सुलभ बनाएगा गेट्स फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026। भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर काम कर रहे हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चिली के […]

You May Like

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे....|....बाल-बाल बची टीम इंडिया: जापान के खिलाफ उलटफेर से बचा भारत....|....अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार....|....पति को घरजमाई बनने को कहना क्रूरता नहीं....|....भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत....|....एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी....|....सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा भिलाई का मकान सील....|....छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती....|....एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन