
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2026। साल 2026 में 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा करने और शुभ कार्यों की शुरुआत करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों की मानें, तो यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए इसपर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना भी शुभ होता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, कुछ चीजों को खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरे के शुभ अवसर पर किन चीजों की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है और किन वस्तुओं को घर लाने से बचना चाहिए।
दशहरे पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
सोने-चांदी के आभूषण
दशहरे के शुभ अवसर पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
प्याज और लहसुन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन प्याज और लहसुन खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसे लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं।
काले रंग के वस्त्र
दशहरे के शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े खरीदने से बचने की मान्यता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन शुभ रंगों के वस्त्र खरीदना या पहनना पसंद किया जाता है।
जूते-चप्पल
दशहरे के दिन जूते-चप्पल खरीदने से भी बचने की सलाह दी जाती है। इससे घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं और सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए इसकी खरीदारी न करें।
नया वाहन
दशहरे के दिन नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। अगर आप लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस अवसर पर शुभ मुहूर्त देखकर खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे नए कार्यों की शुरुआत मंगलमय होती है।
नई झाड़ू
दशहरे पर नई झाड़ू खरीदना भी लाभकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। ऐसे में इस दिन नई झाड़ू खरीदने से घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
तांबे और पीतल के बर्तन
दशहरे के अवसर पर तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन धातुओं से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।


