धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा निर्माण का काम 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

शेयर करे

नवगठित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण का काम जोरों पर, 2 अक्टूबर को होना है लोकार्पण

बैंक सखियों द्वारा 171.12 करोड़ रूपए का ट्रांजैक्शन, गांव और घर तक पहुंचकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रही हैं नगद

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर. 6 जुलाई 2020। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश भर में हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर उनकी प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव श्री द्विवेदी के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और मनरेगा आयुक्त टी.सी. महावर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालक नीलेश क्षीरसागर तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के संचालक धर्मेश साहू भी मौजूद थे।

प्रमुख सचिव श्री द्विवेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में मनरेगा अभिसरण से धान खरीदी केंद्रों में बन रहे पक्के चबूतरों के निर्माण में तेजी लाते हुए इन्हें 15 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रदेश की सभी 704 नवगठित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण में भी तेजी लाने कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों का जल्द निर्माण कर पूरे प्रदेश में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को लोकार्पण करना है। नई पंचायतों के गठन के एक साल के भीतर ही पंचायत भवन बन जाने से वे व्यवस्थित ढंग से काम कर सकेंगे। उन्होंने दूसरे चरण के तहत स्वीकृत गौठानों और चारागाहों के काम भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही तीसरे चरण में बनने वाले गौठानों व चारागाहों के लिए जगह का चिन्हांकन भी करने कहा।

श्री द्विवेदी ने बैंकिंग सेवा की कमी वाले क्षेत्रों में बैंक सखी के माध्यम से जरूरतमंदों तक नगद पहुंचाने के काम को विस्तारित करने कहा। उन्होंने मनरेगा की मजदूरी राशि के भुगतान के साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं और छात्रवृत्ति राशि अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाकर बैंक सखियों के जरिए वित्तीय लेन-देन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत मई माह में किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में बड़ी राशि पहुंची है। आगामी अगस्त माह में इसकी दूसरी किस्त के भुगतान के साथ उनके खातों में और राशि आएगी। दूरस्थ और पहुंचविहीन इलाकों में बैंक सखी द्वारा इस राशि को किसानों के हाथों में पहुंचाया जा सकता है। ट्रांजैक्शन बढ़ने से बैंक सखी के रूप में काम कर रही महिलाओं को भी ज्यादा आर्थिक लाभ होगा।

प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि बड़ी संख्या में प्रदेश लौटे प्रवासी श्रमिकों को भी मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा कर आगे की कार्ययोजना तैयार करने कहा। बरसात में मनरेगा के तहत व्यक्तिमूलक, भवन निर्माण और स्वसहायता समूहों से जुड़े कार्य संपादित कराए जा सकते हैं। गौरव द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत पहले चरण में छूटे तथा नए घरों में शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) गांवों को ओडीएफ-प्लस की श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में निर्माणाधीन सभी शौचालयों को 30 जुलाई तक पूर्ण करने कहा। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 2141 चबूतरों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। किसानों से खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने प्रदेश भर में स्वीकृत 4551 चबूतरों में से 2410 का काम प्रगति पर है जिन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। नवगठित 704 ग्राम पंचायतों में से 702 में पंचायत भवन के निर्माण का काम भी जोरों पर हैं। ये दोनों निर्माण कार्य मनरेगा और अन्य मदों के अभिसरण से कराए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक प्रदेश भर में कार्यरत 1431 बैंक सखियों द्वारा दस लाख 56 हजार ट्रांजैक्शन्स किए गए हैं। इसके माध्यम से बैंक सुविधाओं के अभाव वाले दूरस्थ अंचलों में जरूरतमंद लोगों तक कुल 171 करोड़ 12 लाख रूपए पहुंचाए गए हैं।  

Leave a Reply

Next Post

39 के हुए महेंद्र सिंह धोनी, जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 07 जुलाई 2020 आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चहेते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके साथी खिलाड़ी और क्रिकेट व अन्य क्षेत्र के अन्य दिग्गज उन्हें बधाई संदेश दे रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप