गणतंत्र दिवस समारोह: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, राजपथ पर पहली बार 75 एयरक्राफ्ट और 17 जगुआर का शौर्य प्रदर्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली: 23 जनवरी 2022। 73 वां गणतंत्र दिवस समारोह का आज राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगा. इस दौरान राजपथ पर एक तरफ देश की सैन्य ताकत दिखेगी तो दूसरी तरफ देश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्ति के 50 साल पूरे होने की झलक भी राजपथ पर दिखेगी. सेना के नए यूनिफॉर्म में पैरा कमांडो भी राजपथ पर कदम ताल करते नजर आएंगे. पहली बार वायुसेना के 75 एयरक्राफ्ट राजपथ पर अपनी ताकत दिखाएंगे. रफाल तो होगा ही, 75 का आकार बनाते हुए 17 जगुआर एक साथ राजपथ के ऊपर से उड़ान भरेंगे. कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए मात्र 8 हजार लोग ही इसमें शामिल हो पाएंगे.  कम विजिबिलिटी को देखते हुए परेड इस बार आधे घंटे की देरी से सुबह 10.30 शुरू होगा जो 12 बजे तक चलेगा।

भारतीय सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां हिस्सा लेंगी. बयान में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड-2022 में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुड़सवार दल, 14 मशीनीकृत दल, छह पैदल टुकड़ियों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात एडवायजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से इंडिया गेट-राजपथ पर आने से बचने की सलाह दी है. सुरक्षा कारणों से कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में इन 47 सीटों पर पलट सकता है पासा, 2017 के विधानसभा चुनाव में बेहद कम अंतर से हार-जीत

शेयर करे   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 23जनवरी 2022।  यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कांटे का मुकाबला माना जा रहा है. ऐसे में कुछ सीटों से भी सरकार का फैसला हो सकता है. वर्ष 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में 47 सीटें ऐसी ही थीं, जिनमें जीत हार का फैसला […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर