मौनी रॉय ने शादी की खबरों के बीच पकड़ी गोवा की फ्लाइट? पापाराजी ने दी बधाई तो बोलीं- शुक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 25 जनवरी 2022। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। मौनी रॉय की शादी की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं और इसी बीच वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। मौनी रॉय के बारे में खबर है कि वह सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि दोनों दुबई में शादी करेंगे लेकिन फिर वेडिंग डेस्टिनेशन बदलकर गोवा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मौनी 27 जनवरी को शादी करेंगी। शादी की खबरों के बीच उनके एयरपोर्ट पर नजर आने के बाद माना जा रहा है कि मौनी गोवा के लिए रवाना हो गई हैं। गौर करने की बात ये भी है कि एयरपोर्ट पर जिस वक्त पापाराजी मौनी रॉय की तस्वीरें ले रहे थे तभी उन्होंने मौनी को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। मौनी रॉय ने पापाराजी की बधाइयों का जवाब- थैंक्यू और शुक्रिया कहकर दिया।

शादी की खबरों पर मौनी रॉय ने लगाई मुहर!
मौनी रॉय के इस जवाब को शादी की खबरों पर उनकी पक्की मुहर माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सेलेब्रिटी शादी का हिस्सा जरूर होंगे। इस लिस्ट में एकता कपूर, करण जौहर और अयान मुखर्जी का नाम बताया जा रहा है।

मौनी की शादी में पहुंचेंगे ये खास मेहमान?
एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मौनी रॉय की शादी में न्यौता नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक शादी में सिर्फ 50 लोगों के शरीक होने की खबर है और कोविड के चलते लगाई गई पाबंदियों के चलते ऐसा किया गया है। बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम करती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

मीसाबंदियों के पेंशन को भले कोर्ट ने बहाल की बात की नैतिकता का सवाल तो आज भी खड़ा है - कांग्रेस

शेयर करे मीसाबंदियों को नैतिकता के आधार पर स्वतः पेंशन छोड़ देना चाहिये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 जनवरी 2022। मीसाबंदियों की पेंशन को भले ही कोर्ट ने बहाल करने के आदेश दिये हो नैतिकता का सवाल तो आज भी खड़ा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी